अन्नपूर्णा योजना की राशि आने की खुशी में मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने बाजार में बांटी मिठाई


आसनसोल :- पश्चिम बंगाल सरकार की अन्नपूर्णा योजना की 3 हजार रुपये की राशि खाते में आते ही अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। आसनसोल के बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के पानूड़िया हाटतला इलाके में इस खुशी का एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां सैकड़ों की संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाएं एक जगह जमा हुईं और खुद ही बाजार में घूम-घूमकर लोगों को मिठाई बांटी। इन महिलाओं का कहना है कि उनके बैंक खातों में अन्नपूर्णा योजना के तहत तीन-तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि आ गई है, जिससे वे बेहद खुश हैं। महिलाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार समाज के सभी समुदायों के लोगों का समान रूप से ख्याल रख रही है। बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाई जा रही है। इस योजना से मिलने वाली वित्तीय सहायता को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के गरीब परिवारों की महिलाओं ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है और इस जनहितैषी कदम के लिए धन्यवाद दिया है।

Post a Comment

0 Comments