मुर्शिदाबाद :- मुर्शिदाबाद के गोविंदपुर (कर्णसुवर्ण) रेलगेट पर बीते 17 जुलाई को हुए भयानक हादसे के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे। पीड़ितों से मिलकर मुख्यमंत्री थोड़े भावुक नजर आए। गेटमैन की चरम लापरवाही के कारण हुए इस हादसे में स्कूली बच्चों समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हैं। कर्णसुवर्ण पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सीधे पीड़ित परिवारों के पास गए और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से आंसुओं के अलावा देने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन सरकार इस मुश्किल घड़ी में परिजनों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये तथा घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
इसके बाद मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर उपचाराधीन घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में हादसे का कारण गेटमैन का नशे में होना और गेट खुला छोड़ना सामने आया है। आरोपी गेटमैन को गिरफ्तार कर निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।



0 Comments