नाबालिग लड़की की हत्या के बाद मंगलवार को बारूईपुर जायेंगे CM शुभेंदु अधिकारी, परिजनों से करेंगे मुलाकात

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल के बारूईपुर में नाबालिग की कथित तौर पर दुष्कर्म व हत्या और उसके बाद भड़की हिंसा को लेकर राज्य में सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस जघन्य अपराध के दोषियों को मृत्युदंड (सर्वोच्च सजा) दिलाने का एलान किया है। साथ ही, उन्होंने घटना के बाद हुए हंगामे, रेल चक्का जाम और संदिग्ध युवक की पीट-पीटकर हत्या (लिंचिंग) के पीछे गहरा सांप्रदायिक एंगल होने का दावा किया है। मुख्यमंत्री का आरोप है कि चुनाव में करारी हार से बौखलाए विपक्षी दल राज्य का माहौल बिगाड़ रहे हैं और उपद्रवियों की तुलना पुराने सीएए व वक्फ बिल विरोधी प्रदर्शनकारियों से करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में बड़ा एक्शन होगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को खुद बारूईपुर का दौरा करेंगे। 


दूसरी तरफ, कालीघाट समर्थक तृणमूल नेताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है ताकि वे पीड़ित परिवार से न मिल सकें। सांसद महुआ मोइत्रा और डेरेक ओ'ब्रायन ने ममता बनर्जी के घर के बाहर केंद्रीय बलों की तैनाती की तस्वीरें भी साझा कीं। इस बीच, सोमवार को तृणमूल नेता डोला सेन, प्रतिमा मंडल और बिमान बनर्जी ने बारूईपुर का दौरा किया और आरोप लगाया कि पुलिस ने रास्ते में उन्हें बार-बार रोका। पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में अब तक कुल चार मामले दर्ज किए हैं।

Post a Comment

0 Comments