CM शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में मोहम्मद असरफ गिरफ्तार

दुर्गापुर :- दुर्गापुर में सोशल मीडिया पर राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद अशरफ के रूप में हुई है, जो दुर्गापुर के बेनाचिति इलाके के मस्जिद मोहल्ला का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अशरफ ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया था। आरोप है कि उस पोस्ट में उन्होंने मुख्यमंत्री को लेकर बेहद आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणी की थी। इसके साथ ही शांति कुंज इलाके में उनकी उपस्थिति को लेकर भी कुछ विवादित बातें कही गई थीं। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की नजर में आ गई, जिसके बाद उन्होंने इस मामले को लेकर दुर्गापुर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई।


भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की और सोशल मीडिया पोस्ट व अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच करने के बाद आरोपी मोहम्मद अशरफ को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को दुर्गापुर अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस अब हिरासत में लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है, वहीं इस घटना को लेकर भाजपा जिला प्रवक्ता सुमंत मंडल ने भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Post a Comment

0 Comments