CM शुभेंदु अधिकारी ने 'जनता दरबार' में सुनीं सैकड़ों लोगों की फरियाद, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद आम जनता से सीधे संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है। शनिवार को कोलकाता के साल्टलेक स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित 'जनता दरबार' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वयं उपस्थित रहे और राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों लोगों की शिकायतें सुनीं।


इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ भाजपा की वरिष्ठ नेता लॉकेट चटर्जी तथा प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर अथवा लिखित निर्देश जारी कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रशासनिक, सामाजिक, विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में लोग जनता दरबार में पहुंचे थे। जनता दरबार से बाहर निकलने वाले कई लोगों ने मुख्यमंत्री के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।



Post a Comment

0 Comments