आबकारी शुल्क घोटाला मामले में कोलकाता, पुरुलिया और अन्य राज्यों में ED की रेड

कोलकाता :- आबकारी शुल्क (Excise Duty) धोखाधड़ी मामले की जांच के सिलसिले में ED ने शुक्रवार सुबह से व्यापक छापेमारी अभियान शुरू किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ED की टीमें कोलकाता स्थित एक शराब वितरक कंपनी के कार्यालय के साथ-साथ पुरुलिया और अन्य पड़ोसी राज्यों में भी कई ठिकानों पर तलाशी ले रही हैं।

पुरुलिया के नितुरिया थाना क्षेत्र स्थित पारबेलिया बाजार के पास सुरज विश्वकर्मा नामक एक होटल मालिक के आवास और रेस्तरां पर भी ED के अधिकारियों ने छापा मारा है। सुरक्षा के मद्देनजर परिसरों के बाहर केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है।

ED सूत्रों के अनुसार, संबंधित शराब कंपनी पर शराब की बिक्री में भारी आबकारी शुल्क चोरी करने का आरोप है। जांच अधिकारी उन रेस्तरांओं में भी पहुंचे हैं, जहां इस कंपनी की शराब बेची जाती थी। गौरतलब है कि आबकारी शुल्क में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर राज्य पुलिस ने वर्ष 2015-16 में एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और बड़े पैमाने पर वित्तीय धांधली के सबूत सामने आने पर वर्ष 2021 में ED ने ECIR दर्ज कर इस मामले की जांच अपने हाथों में ली थी।

Post a Comment

0 Comments