गौमाता को संवैधानिक संरक्षण एवं राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग पर Raniganj गौशाला ने DM को सौंपा ज्ञापन

रानीगंज:  रानीगंज गौशाला के नेतृत्व में सोमवार की सुबह श्री श्याम मंदिर प्रांगण से एक जत्था आसनसोल स्थित जिलाशासक को ज्ञापन देने के लिए रवाना हुआ। इसदिन सुबह सैकड़ों की संख्या में गौ भक्त इकट्ठा हुए एवं आसनसोल के लिए रवाना हुए। गौ भक्तों का दल जिला शासक ऑफिस के सामने एक टेंट बनाकर पहले गौमाता के सम्मान में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया। जहां पर सभी गौ भक्त श्रद्धा के साथ हरिनाम संकीर्तन में शामिल है। इसके पश्चात गौ भक्त की झांकी लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे एवं शांतिपूर्ण ढंग से निवेदन प्रार्थना में शामिल हुए। बाद में गौ भक्तों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला शासक एस.पन्नाबलम के साथ मुलाकात कर गौमाता को संवैधानिक संरक्षण, गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग पर ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में रानीगंज से प्रायः 40 हजार गौ भक्तों का हस्ताक्षर किया हुआ था।

 40 हजार हस्ताक्षरों का यह ज्ञापन डीएम को डिजिटल एवं फिजिकल दोनो रुप में ही दिया गया। इसदिन केवल पश्चिम बर्दवान जिलाशासक को ही नहीं बल्कि गौ माता को संवैधानिक संरक्षण, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा एवं गौ रक्षा की मांग पर  देश व्यापी ज्ञापन सौंपा गया है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं गर्वनर को भी 40 करोड़ हस्ताक्षरों का ज्ञापन सौंपा गया। रानीगंज गौशाला द्वारा जिला बर्दवान जिला शासक को सौंपे गए ज्ञापन को संबंधित विभाग में भेजने का आश्वासन भी प्रतिनिधिमंडल को दिया गया। उल्लेखनीय है कि देश के संत महात्माओं ने गौ माता की रक्षा सेवा एवं सम्मान के लिए राष्ट्रीय व्यापी जन आंदोलन चला रही है और देश के विभिन्न प्रांतों में स्थित गौशालाओं से संपर्क कर हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा बना रही है। रानीगंज गौशाला कार्यकारिणी समिति के नेतृत्व में इसी मांग को लेकर इस दिन डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

Post a Comment

0 Comments