आसनसोल में STF का बड़ा एक्शन, ट्रांसपोर्टर मिस्टर' के घर पर रेड से हड़कंप

आसनसोल :- पश्चिम बर्धमान के आसनसोल-दुर्गापुर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़े छापे से हड़कंप मच गया। राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स अथार्त STF की टीम  ने इलाके के प्रभावशाली ट्रांसपोर्टर व्यवसायी नन्हे मिस्टर के घर पर अचानक तल्लाशी अभियान चलाया। STF की इस कार्रवाई के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं। STF की एक टीम गुरुवार सुबह अचानक आसनसोल रेलपार स्थित नन्हे मिस्टर के आवास पर पहुंची और तलाशी शुरू कर दी।नन्हे मिस्टर इस क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 4 रेलवे साइडिंग का ट्रांसपोर्टिंग कारोबार चलाते हैं। उनके नाम से जुड़ी साइडिंगों में हर दिन कोयला और अन्य सामानों की ढुलाई होती है।खास बात यह है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद यह पहली बार है जब नन्हे मिस्टर के घर पर किसी एजेंसी ने छापेमारी की है। STF की इस अचानक कार्रवाई से इलाके के कारोबारी और ट्रांसपोर्टर वर्ग में खलबली मच गई है। 


दोपहर 12 बजे तक STF की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि *यह छापेमारी ठीक किस कारण से की गई है। अधिकारियों ने घर के दस्तावेजों और अन्य कागजातों की जांच की है। इस छापे के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि रेलवे साइडिंग और ट्रांसपोर्टिंग में गड़बड़ियों को लेकर STF ने यह कार्रवाई की है फिलहाल STF मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments