Abhishek Banerjee के ऑफिस से बिलबोर्ड हटाने पहुंचे नगर निगम कर्मियों व पुलिस से तीखी बहस और धक्का मुक्की

कोलकाता :- कोलकाता शहर के अति-व्यस्त कैमैक स्ट्रीट स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर गुरुवार को भारी हंगामा देखने को मिला। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के अधिकारी और पुलिस की टीम कार्यालय पर लगे बिलबोर्ड को 'अवैध' बताते हुए उसे हटाने पहुंची थी। इस दौरान डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ ब्रायन और वैश्वानर चट्टोपाध्याय सहित कई पार्टी नेताओं की पुलिस व निगम अधिकारियों के साथ तीखी बहस हुई। सांसद अभिषेक बनर्जी के समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों ने निगम कर्मियों को छत पर जाने से रोक दिया, जिससे परिसर के भीतर भारी धक्का-मुक्की और नारेबाजी की स्थिति बन गई। इसके बावजूद भी पुलिस ने अभिषेक बनर्जी के निजी सुरक्षा कर्मियों को जबरन हटाकर भीतर प्रवेश किया। 



तृणमूल का आरोप है कि निगम द्वारा लाया गया नोटिस नियमसंगत नहीं था। इस कार्रवाई को लेकर अभिषेक बनर्जी ने मुख्यमंत्री शुभेंद्रु अधिकारी और भाजपा सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना का आरोप लगाया। सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी से डरकर हमारी पार्टी के दफ्तरों और बिलबोर्डों पर हमला किया जा रहा है। कैमैक स्ट्रीट में कई अवैध होर्डिंग्स लगे हैं, लेकिन कार्रवाई केवल हमारे कार्यालय पर की जा रही है। भाजपा चाहे जितनी कोशिश कर ले, तृणमूल घास की तरह है—जितना काटोगे, उतनी बढ़ेगी। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के इस रवैये के खिलाफ उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) जाने की बात कही है।

Post a Comment

0 Comments