Bihar को मिलेगा 51,600 करोड़ का निवेश: C.M. सम्राट चौधरी बोले- "Build and Believe in Bihar" के साथ बनेगा देश का नया स्टील हब

Asansol:-बिहार के औद्योगिक विकास को नई उड़ान देने के लिए आज पटना में ऐतिहासिक दिन रहा। CM सम्राट चौधरी की मौजूदगी में राज्य सरकार ने देश की 10 बड़ी कंपनियों के साथ *51,600 करोड़ रुपये* के निवेश के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए। सरकार का लक्ष्य: रोजगार + उद्योग + विकास* लोक सेवक आवास में आयोजित इस समारोह में CM ने साफ कहा कि राज्य सरकार का मकसद निवेश प्रस्तावों को *तेजी से धरातल पर उतारकर* बिहार में बड़े पैमाने पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना है। CM के 5 बड़े ऐलान :- 1. स्टील हब बनेगा बिहार: स्टील और मेटल सेक्टर में बड़े निवेश को बढ़ावा देकर बिहार को देश का *प्रमुख स्टील हब* बनाया जाएगा। 2. नए सेक्टरों पर फोकस: टेक्सटाइल, न्यूक्लियर एनर्जी, फार्मा और फूड प्रोसेसिंग को विशेष प्राथमिकता। ये सेक्टर श्रम आधारित हैं और रोजगार की भारी संभावनाएं हैं। 3. क्लीन एनर्जी: भविष्य की जरूरतों को देखते हुए Nuclear Energy और Clean Energy में भी निवेश बढ़ाया जाएगा। 4. "Build and Believe in Bihar":* निवेशकों के विश्वास और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के दम पर बिहार को देश के टॉप औद्योगिक राज्यों में लाया जाएगा। 5. मिशन मोड में काम:* सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करेंगे ताकि MoU सिर्फ कागज पर न रहें। किस कंपनी ने कितना निवेश किया :- स्टील सेक्टर - 28,626 करोड़ 1. नक्षित आयरन एंड स्टील:* 6,836 करोड़ 2. अंकुर स्टील:* 6,000 करोड़ 3. श्री लंगटा बाबा मेटल्स:* 5,500 करोड़ 4. श्याम स्टील:* 5,000 करोड़ 5. *शाकंभरी इस्पात:* 5,000 करोड़ अन्य प्रमुख निवेश ;- - ग्रेस कंपनी: न्यूक्लियर एनर्जी में *22,500 करोड़* - सबसे बड़ा निवेश - टेक्सटाइल: क्रियेटिव ग्रुप *250 करोड़*, अनुभव एपरेल्स 50 करोड़ - भारत साइंस एंड इनोवेशन:* *200 करोड़* कौन रहे मौजूद:- इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव*, उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। CM ने कहा कि *Bihar Business Connect 2026* के जरिए देश-विदेश के निवेशकों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने प्रवासी बिहारीयों से भी अपील की कि वे "कर्मभूमि के साथ जन्मभूमि" के विकास में योगदान दें। सरकार का दावा है कि इन निवेशों से बिहार में *उत्पादन, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों* का विस्तार होगा और "समृद्ध और विकसित बिहार" का संकल्प साकार होगा। रिपोर्ट: पब्लिक टाइम्स न्यूज़, पटना

Post a Comment

0 Comments