Kulti से सरिया लदे ट्रक के साथ पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार

कुल्टी :- आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फांड़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने देर रात चलबलपुर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से ले जाए जा रहे सरिया (लोहा) से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात चौरंगी फांड़ी क्षेत्र के चलबलपुर इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की खबर मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में नाकेबंदी की और लोहा लदे ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान चालक माल से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या चालान पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और चालक सूर्यकांत मंडल को हिरासत में ले लिया।



गिरफ्तार आरोपी सूर्यकांत मंडल को शनिवार को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया। मामले की गहनता से जांच करने, माल के स्रोत और आपूर्ति नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस ने अदालत से आरोपी की 5 दिनों की पुलिस हिरासत मांगी है। पुलिस प्रशासन द्वारा जब्त किए गए लोहे के पूरे स्टॉक और उससे जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का भी पर्दाफाश किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments