11 हजार कंठों से गीता पाठ में CM शुभेंदु अधिकारी की चेतावनी, साधु-संतों का अपमान करने वालों को जाना होगा जेल


कोलकाता :- मौसम और समय दोनों बदल चुके हैं, अब साधु-संतों को डराया नहीं जा सकता। वे अब पूरे मन से गीता पाठ और हनुमान चालीसा कर सकते हैं। रविवार को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में '11 हजार कंठों से गीता पाठ' कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साधु-संतों को यह भरोसा दिलाया। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सत्ता परिवर्तन के इस दौर में यदि किसी ने भी साधु-संतों का अपमान किया, तो उसे सीधा जेल भेजा जाएगा। अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने स्वयं भी श्रीमद्भगवद्गीता के एक अध्याय का पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आगामी 29 दिसंबर को कोलकाता में फिर से एक भव्य आयोजन होगा, जिसमें 10 लाख कंठों से गीता पाठ किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत शिरकत कर सकते हैं। 



बागेश्वर धाम सरकार (बागेश्वर बाबा) का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट किया कि साधु-संतों का काम सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करना है और स्वतंत्र भारत में यह उनका अधिकार है। लोग चाहें तो इसे मानें या न मानें, लेकिन साधु-संतों का अपमान और उनकी तस्वीरें जलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि बागेश्वर बाबा का पोस्टर जलाने के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।

Post a Comment

0 Comments