कोलकाता :- पश्चिम बंगाल चुनाव में BJP की ऐतिहासिक सफलता के बाद BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे हैं। हवाई अड्डे पर खुद राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंद्रु अधिकारी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य और केंद्रीय मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार ने उनका भव्य स्वागत किया। राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह पहला बंगाल दौरा है, जिसे सांगठनिक और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अपने इस व्यस्त दौरे के दौरान नितिन नवीन पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, राज्य के मंत्रियों और कोर कमेटी के साथ अलग-अलग चरणों में समीक्षा बैठकें करेंगे। इन बैठकों में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ राज्य में सत्तारूढ़ दल के रूप में नेताओं के जिम्मेदारियों पर स्पष्ट दिशानिर्देश दिए जाएंगे। आगामी नगर निकाय चुनावों और नंदीग्राम व रेजीनगर उपचुनावों को देखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर मंथन होगा। इस दौरान वे विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।


0 Comments