दुर्गापुर :- दुर्गापुर बैराज मार्ग (एसएच-9) पर सड़क मरम्मत एवं मजबूतीकरण के कार्य को देखते हुए प्रशासन ने भारी और मालवाहक वाहनों के आवागमन पर अस्थायी प्रतिबंध लागू कर दिया है। यह यातायात प्रतिबंध 20 सितंबर शाम 4 बजे से 26 सितंबर सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान आम यात्रियों को परेशानी से बचाने और यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कई वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है। प्रशासनिक योजना के अनुसार, बीरभूम की ओर से आने वाले मालवाहक वाहनों को मलानडीही रोड या इलामबाजार मार्ग से सदरघाट की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है। वहीं पांडवेश्वर और आसनसोल की दिशा से आने वाली गाड़ियों को रानीसायर होकर मेझिया की ओर भेजा जाएगा। इसके अलावा झारखंड से बांकुड़ा जाने वाले भारी वाहनों को चौरंगी मोड़ से दिशरगढ़ घाट की ओर मोड़ा जाएगा।
ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए मोचीपाड़ा, आईटीआई, इंडो-अमेरिकन मोड़, डीवीसी मोड़ और बांकुड़ा मोड़ पर विशेष नाकेबंदी की गई है, जहाँ से मालवाहक वाहनों को रानीगंज-मेजिया-बांकुड़ा रूट पर डायवर्ट किया जा रहा है। हालांकि, आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस, चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन तथा आपातकालीन व आवश्यक सामग्री (दूध, फल, सब्जी आदि) ले जाने वाले वाहनों के आवागमन पर कोई रोक नहीं रहेगी। प्रशासन ने सभी वाहन चालकों और यात्रियों से पुलिस के निर्देशों का पालन करने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments