सिलीगुड़ी :- पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) स्टेशन पर आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) के संयुक्त अभियान में त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस से महिला समेत चार विदेशी नागरिकों (रोहिंग्या) को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों पर आरोप है कि वे म्यांमार के नागरिक हैं और बांग्लादेश के रास्ते अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसे थे। सुरक्षा बलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ संदिग्ध विदेशी नागरिक भारत-बांग्लादेश सीमा पार कर असम से ट्रेन द्वारा पंजाब जाने की फिराक में हैं। इसके बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार रजक के नेतृत्व में गठित टीम ने ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर पहुंचते ही जनरल डिब्बों में सघन तलाशी ली और चारों को हिरासत में लिया।
आरोपियों की पहचान मोहम्मद सलाम (26), मोहम्मद सुफायेद (18), मोफिजुर रहमान (17) और जैनब बीबी (17) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ये म्यांमार निवासी बांग्लादेश के शरणार्थी शिविरों से निकलकर अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे। जीआरपी ने विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि क्या इनका संबंध किसी मानव तस्करी गिरोह से है।

0 Comments