Andal के काजी नज़रुल इस्लाम एयरपोर्ट पर CM Suvendu Adhikari भव्य स्वागत


अंडाल :- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी रविवार को पुरुलिया जिले के प्रवास के दौरान अंडाल स्थित काजी नज़रुल इस्लाम एयरपोर्ट पहुंचे। विशेष विमान से हवाई अड्डे पर पहुंचे मुख्यमंत्री का जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। काजी नज़रुल इस्लाम एयरपोर्ट पहुंचने पर पश्चिम बर्दवान जिले के जिलाधिकारी एस. पोन्नाबलम और आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार ने उनकी अगवानी की। इस अवसर पर पांडेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी, दुर्गापुर पूर्व के विधायक चंद्रशेखर बनर्जी, दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लखन घोरुई तथा आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी विधायकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत के बाद वे सीधे पुरुलिया जिले के टामना स्थित करम अखड़ा के लिए रवाना हो गए। वहां आगामी पवित्र करम पर्व के उपलक्ष्य में कुड़मी समाज द्वारा आयोजित विशाल करम महा-समावेश एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

Post a Comment

0 Comments