जामुड़िया :- जामुड़िया थाना क्षेत्र के चुरुुलिया गांव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से 'अन्नपूर्णा योजना' के लाभार्थियों द्वारा मुख्यमंत्री को धन्यवाद व अभिनंदन ज्ञापित करने के लिए एक रैली का आयोजन किया गया। यह आभार यात्रा चौधरी पुुकुर से शुरू होकर हाटतला तक गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।रैली में शामिल होने वाली अधिकांश महिलाएं पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से मिलने वाली तीन हजार रुपये की सहायता योजना ('अन्नपूर्णा' लाभ) की लाभार्थी थीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी जिलाध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य और बीजेपी मंडल-1 अध्यक्ष पिनाकी रॉय विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य, संतोष सिंह और अन्य नेताओं ने केंद्र व जनहित से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। रैली के दौरान क्षेत्र के कई अन्य स्थानीय नेता व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। बीजेपी नेताओं ने कहा कि राज्य में अन्नपूर्णा योजना के तहत लगभग 1 करोड़ 45 लाख से ज्यादा महिलाओं के बैंक खाते में 3 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जा चुकी हैं।


0 Comments