Asansol में दुर्गा पूजा मेले को लेकर राजनीतिक विवाद में फायरिंग का आरोप


आसनसोल :- आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत ईसीएल (ECL) की धेमोमेन कोलियरी क्षेत्र में दुर्गा पूजा का मेला लगाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। मंगलवार रात हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और केंद्रीय बलों की एक विशाल टीम को मौके पर तैनात किया गया। भाजपा नेता बिरजू यादव का आरोप है कि इलाके के प्रभावशाली तृणमूल कांग्रेस नेता के इशारे पर असामाजिक तत्वों ने इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से लगभग 9 राउंड गोलियां चलाईं। बिरजू यादव के अनुसार, पहले जिस जमीन पर मेला लगाने की बात चल रही थी, उसे रोहित नूनिया ने अपना बताया था। इसके बाद कोलियरी प्रबंधन से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेकर पिट क्षेत्र में मेला लगाने का निर्णय लिया गया, जिससे बौखलाकर यह हमला किया गया। घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर लौट रहे भाजपा कार्यकर्ता पवन कुमार मंडल पर भी जानलेवा हमला हुआ। पवन का कहना है कि नूनिया के समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और फायरिंग की, जिससे वे किसी तरह जान बचाकर भागे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments