'विधायक दरबार' में अपनी ही सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ शारद्वत मुखर्जी पर भड़के BJP MLA, भरे मंच पर तीखी बहस

कोलकाता :- अपनी ही सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के साथ भाजपा विधायक की सरेआम हुई तीखी बहस को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में भूचाल मच गया है। विधायक दरबार कार्यक्रम के दौरान भारे मंच पर स्वास्थ्य मंत्री शरद्वत मुखर्जी के साथ विधायक भाजपा विधायक पीयूष कनोड़िया की जमकर तीखी बहस हुई जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। उत्तर 24 परगना के दमदम पार्क इलाके में मंगलवार रात BJP का अंदरूनी मतभेद सार्वजनिक रूप से सामने आ गया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री व विधाननगर से भाजपा विधायक शारद्वत मुखर्जी के 'विधायक दरबार' कार्यक्रम में अचानक राजाहाट-न्यूटाउन के पार्टी विधायक पीयूष कानोरिया पहुंचे और सार्वजनिक मंच पर ही तीखी बहस शुरू कर दी। 


दक्षिण दमदम नगरपालिका के वार्ड 28 में आयोजित इस बैठक में जब मंत्री शारद्वत लोगों की शिकायतें सुन रहे थे, तभी विधायक पीयूष कानोरिया अचानक वहां पहुंचे। उन्होंने उंगली उठाकर और ऊंचे स्वर में इलाके में जारी सिंडिकेट राज, रंगदारी (तोलाबाजी) और आपराधिक तत्वों को दिए जा रहे राजनीतिक संरक्षण का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि हथियार दिखाकर डराने वाले अपराधियों को फिर से इलाके में घुसाया जा रहा है और नगरपालिका के ठेके एक ही व्यक्ति को दिए जा रहे हैं। इससे पहले मंत्री शारद्वत मुखर्जी ने जनसभा में भरोसा दिलाते हुए कहा था, "यह बदलाव की सरकार है। 'ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा'। सिंडिकेट और डर का माहौल अब खत्म हो चुका है। हालांकि, अपनी ही पार्टी के विधायक द्वारा खुले मंच से उठाए गए इन गंभीर सवालों और तीखी नोकझोंक से सत्ताधारी दल बीजेपी को भारी असहजता और फजीहत का सामना करना पड़ रहा है।

Post a Comment

0 Comments