BJP ने की प्रदेश प्रभारियों की नई सूची जारी, सुनील बंसल फिर बने बंगाल के प्रभारी, मंगल पांडेय को असम की कमान

कोलकाता :- भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रप्रभारियों के नामों का औपचारिक रूप से ऐलान कर दिया है। संगठन में आगामी चुनावों और राजनीतिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए कई बड़े फेरबदल किए गए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल पर भाजपा नेतृत्व ने एक बार फिर भरोसा जताया है और उन्हें पश्चिम बंगाल के प्रदेश प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी बरकरार रखी है। बंगाल में उनके साथ सहयोग के लिए लाल सिंह आर्य, बिहार के राजेंद्र सिंह और पिंकी कुशवाहा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।




वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान प्रभारी की भूमिका निभाने वाले मंगल पांडेय को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर असम का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। अमित मालवीय को महाराष्ट्र का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी थे। इसके अलावा, संगठनात्मक फेरबदल के तहत दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट को सिक्किम राज्य का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नई नियुक्तियों से राज्यों में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments