रानीगंज के नवनियुक्त आईसी पार्थ घोष के साथ विधायक पार्थ घोष ने की मुलाकात

रानीगंज:   रानीगंज थाने के इंस्पेक्टर इंचार्ज पार्थ घोष ने 16 सितंबर यानी बुधवार को अपना पद्भार ग्रहण किया। रानीगंज थाने के नवनियुक्त आईसी पार्थ घोष इसके पूर्व बांकुड़ा जिला पुलिस में कार्यरत थे। आईसी पार्थ घोष इसके पूर्व पश्चिम बर्दवान जिले के अंडाल, जामुड़िया एवं कांकसा थाने के प्रभारी रह चुके है। सीबीआई द्वारा पूछताछ के बाद इन्हें पुलिस लाइन में स्थानांतरण कर दिया गया था। लंबे समय के बाद पुनः किसी थाने में प्रभारी नियुक्त हुए है। गुरुवार की शाम रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक पार्थ घोष ने नवनियुक्त थाना प्रभारी पार्थ घोष के साथ सौजन्य मुलाकात की। पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। विधायक पार्थ घोष ने कहा कि रानीगंज में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस की अतुलनीय भूमिका रहती है। नवनियुक्त थाना प्रभारी पार्थ घोष शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अग्रिम भूमिका अदा करेंगे, ऐसे उम्मीद करते है। इसके रानीगंज थाना प्रभारी सुबीर कर्मकार को उत्तर दिनाजपुर जिला पुलिस के इस्लामपुर में डीएसपी बनाया गया है। इस तरह पदोन्नति के साथ सुबीर कर्मकार का तबादला किया गया।


Post a Comment

0 Comments