बीरभूम :- बीरभूम के दबंग नेता और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल उर्फ केष्टो के सामने ही सिउड़ी स्थित पार्टी ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। आरोप है कि 3 युवकों ने 'जय श्रीराम' के नारे लगाते हुए ऑफिस में घुसकर तांडव मचाया। राज्य में जब तृणमूल कांग्रेस की सरकार थी तब बीरभूम जिले में अनुब्रत मंडल का एकछत्र राज चलता था। उनकी हुक्म के बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता था। बीरभूम जिले में सिर्फ उनकी ही तूती बोलती थी। लेकिन राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद अब अलग ही तस्वीर निकाल कर सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने केष्टो को कॉलर पकड़कर धमकाया भी। इस दौरान अनुब्रत मंडल चेयर पर बैठे रहे। उनके सामने ही टेबल तोड़ दी गई। बाद में हाथ जोड़कर अनुब्रत मंडल ने माफी मांगी। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। हमलावरों की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।
0 Comments