CM Suvendu Adhikari के नेतृत्व में गेरुआ सम्मान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भगवा का अपमान करने वालों को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान


कोलकाता :- भगवा के सम्मान, त्याग और सनातन आदर्शों को स्मरण करते हुए बुधवार को कोलकाता शहर में एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस भव्य 'गेरुआ सम्मान यात्रा' में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और स्वामी कार्तिक महाराज के साथ बड़ी संख्या में साधु-संतों, आध्यात्मिक गुरुओं और आम लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गोलपार्क से शुरू होकर जादवपुर तक निकली इस भव्य पदयात्रा के दौरान पूरा मार्ग भगवामय नजर आया। गेरुआ सम्मान यात्रा में नागा साधु भी शामिल हुए। यात्रा में शामिल अधिकांश लोग और साधु संत गेरुआ वस्त्र धारण किए हुए थे और उनके हाथों में गेरुआ ध्वज लहरा रहा था। पदयात्रा के दौरान 'गेरुआ केवल एक रंग नहीं, बल्कि त्याग, आत्मनिवेदन, साहस और सनातन परंपरा का प्रतीक है' के संदेश के साथ सनातन संस्कृति और परंपरा के प्रति निष्ठा व्यक्त की गई। साधु-संतों की उपस्थिति और जनसैलाब के उत्साह ने इस आयोजन को बेहद भव्य बना दिया।



बुधवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने इस जादवपुर में शपथ ली है, जो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस है, जो महर्षि अरबिंदो की भूमि है, यहाँ ‘कश्मीर माँगे आजादी’ गैंग, किशानजी को 'रेड सैल्यूट' देने वाले लोगों और जिन्होंने 'भगवा तांडव' लिखा है, उन्हें मैं जड़ से उखाड़ फेंकूँगा। उन्होंने आगे कहा कि आप जानते हैं कि 2011 में मैंने संकल्प लिया था कि कम्युनिस्टों को हटाऊँगा। मैंने संकल्प लिया था कि मोदी जी के नेतृत्व में छब्बीस में जमाती सरकार को हटाऊँगा। आपकी मदद से ऐसा हुआ है। मुख्यमंत्री ने आह्वान करते हुए कहा कि आप साथ रहें, स्वामी विवेकानंद की मिट्टी, श्रीचैतन्य और प्रणवानंद की भूमि पर भगवा ही होगा, भगवा ही होगा, भगवा ही होगा।

Post a Comment

0 Comments