सावधान! Cyber Crime के नये Pattern में निशाने पर बड़े उद्योगपति और व्यापारी, 15 दिनों में लुटे दो कारोबारी...
CA से लूट लिये 2.5 करोड़ रुपये, Accountant के पास आया Message और Transfer कर दिये रुपये...
रानीगंज:- शहर के प्रतिष्ठित Chartered Accountant CA और बड़े कारोबारी उमेश कुमार डोकानिया को Cyber अपराधियों ने ढाई करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। जिसकी शिकायत उन्होंने Online दर्ज कराई, जिसके आधार पर जीरो FIR के तहत मामला रानीगंज थाने में आया और Case No. 390/26 में BNSS की धारा 318(2)/318(3)/318(4)/319(2)/336(2)/336(3)/61(2) के साथ IT Act की धारा 66/66(C)/66(D)के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई।
कैसे हुई 2.5 करोड़ की ठगी?
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उमेश डोकानिया के पुत्र बाहर गए हुए थे। 15 September को उमेश डोकानिया के Mobile Number से उनके संस्था के Accountant को 50 Lakh रुपये Transferकरने का Message आया। Accountant ने तुरंत बताए गए खाते में पैसा भेज दिया। फिर कुछ देर बाद फिर 2 Crore रुपये Transfer करने को कहा गया, Accountant ने यह राशि भी Transfer कर दी। बाद में पता चला कि उमेश डोकानिया ने ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया था। Cyber अपराधी ने उनके Mobile Phone को किसी तरह Hack कर उनकी DPलगाकर उनके Accountant को फंसाया।
15 दिन पहले Durgapur में भी ऐसा ही कांड
इसी Pattern में ठगी की शिकायत Cyber Crime Police Station, Asansol में दर्ज हुई थी। जिसमें दुर्गापुर के बड़े कारोबारी पार्थ पोबी का Photo DP में लगाकर उनके Accountant से 50 Lakh रुपये Transfer करा लिये थे। एक करोड़ के Transfer में बात अटक गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दुर्गापुर के कारोबारी का Photo DP में लगाकर उनके Accountant को 50 Lakh रुपये
Transfer* करने का Messageआया, इसपर Accountantको शक हुआ और उसने पार्थ पोबी को फोन किया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
Police ने क्या कहा?
अपने कब्जे में लेकर यह सारा कुछ किया है। इस राशि को आरोपियों ने *Indsind Bank, PNB, Indian Bank, IDFC First Bank, Bank Of Maharashtra, Canara Bank* के खातों में *Transfer* किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 Comments