दार्जिलिंग/ सिटोंग :- खुशियों से भरी एक नई शुरुआत... हाथों में मेहंदी, आंखों में पहाड़ों जैसे सुनहरे भविष्य के सपने। उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा बाजार के समीर दास अपनी नवविवाहिता पत्नी निकिता साहा (दास) के साथ दार्जिलिंग के खूबसूरत सिटोंग में Honeymoon मनाने आए थे। किसे पता था कि प्यार की ये वादियां चीखों में बदल जाएंगी।
एक पल में सब कुछ बदल गया
सिटोंग के एक शांत Homestay में ठहरे इस नवदंपति ने रात को साथ में Barbecue (BBQ) बनाने का प्लान किया। हंसी-मजाक के बीच जैसे ही Barbecue जलाया, पहाड़ी तेज हवा के एक झोंके ने आग को भड़का दिया। देखते ही देखते आग की लपटों ने निकिता को अपनी चपेट में ले लिया।
समीर अपनी आंखों के सामने अपनी पत्नी को झुलसता देख बेबस चीखता रहा। वो Honeymoon जो जिंदगी भर की मीठी याद बनना था, एक भयानक काली रात बन गया।Hospital में जिंदगी और मौत से जूझ रही निकिता गंभीर रूप से झुलसी निकिता को आनन-फानन में Hospital में भर्ती कराया गया है, जहां वह दर्द से तड़प रही है। समीर का रो-रोकर बुरा हाल है, वह बस अपनी पत्नी को ठीक देखना चाहता है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
यह हादसा हम सभी के लिए एक दर्द भरी चेतावनी है। पहाड़ों की खूबसूरती के साथ वहां का शुष्क मौसम और तेज हवाएं बहुत खतरनाक भी होती हैं। एक छोटी सी लापरवाही, एक छोटी सी चिंगारी, किसी की पूरी दुनिया उजाड़ सकती है। पर्यटन स्थलों पर, खासकर Camping और Barbecue. के दौरान, कृपया बेहद सावधानी बरतें।
0 Comments