पांडवेश्वर की अनुष्का पाल ने बैंकॉक में जीता स्वर्ण पदक, MLA जितेंद्र तिवारी ने दी बधाई

पांडवेश्वर :- पांडवेश्वर के बहुला गांव की बेटी अनुष्का पाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बैंकॉक में आयोजित 'UYSF एशिया पैसिफिक योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026' में अनुष्का ने 06-08 वर्ष (गर्ल्स ट्रेडिशनल) वर्ग में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

इस शानदार उपलब्धि पर पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जितेंद्र तिवारी ने अनुष्का को बधाई दी। विधायक ने अपने बयान में कहा कि अनुष्का की यह सफलता पूरे पांडवेश्वर के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। छोटी सी उम्र में उनकी यह उपलब्धि, कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। वह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।


वहीं, स्वर्ण पदक जीतने के बाद अनुष्का पाल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और अपने गांव का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीतना मेरे लिए बेहद खास है। मैं इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कोच को देती हूँ, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। मैं आगे भी इसी तरह मेहनत कर देश का नाम रोशन करती रहूंगी।

Post a Comment

0 Comments