सिलीगुड़ी में लाखों की ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार


सिलीगुड़ी :- आशीघर फाड़ी अंतर्गत छोटा फापड़ी से सटे जंगल क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ की बड़ी खेप के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान इस्लामपुर के रामगंज निवासी दुबिरुन्नेसा के रूप में हुई है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में मादक पदार्थ की तस्करी होने वाली है। सूचना के आधार पर आशीघर फाड़ी पुलिस ने तुरंत इलाके में घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रही उक्त महिला को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से करीब 300 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। जब्त की गई ब्राउन शुगर की अनुमानित बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। इसके तुरंत बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। गिरफ्तार महिला को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जा रहा है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments