'सेवा सेतु अभियान' का शुभारंभ, मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने लिया शिविरों का जायजा


कुल्टी :- केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सीधे पहुंचाने के उद्देश्य से 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक तीन दिवसीय 'सेवा सेतु अभियान' का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में भी इस अभियान के तहत विशेष शिविर लगाए गए। इस अवसर पर राज्य के लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचई) मंत्री डॉ. अजय पोद्दार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न शिविरों का दौरा कर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां पहुंचे आम लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के सीधे जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि चाहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, सभी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन स्तर को सुधारने और उनके सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Post a Comment

0 Comments