दुर्गापुर (राम बाबू यादव) :- हाथ में संविधान की प्रति और मुख पर नारेबाजी, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को दुर्गापुर की सड़कों पर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। सिटी सेंटर इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई।
कांग्रेस का आरोप है कि देश के लोकतंत्र की नींव चुनाव प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली में संविधान बचाने के लिए विपक्षी दलों के आंदोलन पर पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी की घटना के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। पार्टी का कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध का अधिकार होने के बावजूद विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है।
प्रदर्शन के दौरान चुनाव आयोग की भूमिका पर भी कांग्रेस ने हमला बोला। आरोप लगाया गया कि मतदाता सूची से योग्य मतदाताओं के नाम हटाए जाने से कई लोग मतदान से वंचित रह गए, जिसकी जिम्मेदारी आयोग को लेनी होगी। एआईसीसी सदस्य देवेश चक्रवर्ती ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार संविधान की हत्या कर रहे हैं। योग्य मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जिससे वे वोट नहीं दे पाए। दिल्ली में आंदोलन कर रहे विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में दुर्गापुर में हमारा यह कार्यक्रम है।




0 Comments