CM Suvendu Adhikari का बड़ा दावा, नहीं टूटा था Mamta Banerjee का पैर, रिपोर्ट में फ्रैक्चर का कोई सबूत नहीं, होगी जांच

कोलकाता :- पांच साल पहले चुनाव प्रचार के दौरान नंदीग्राम में चोट लगने और पैर टूटने के दावों को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने शनिवार को राज्य सचिवालय नवान्न में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान दावा किया कि 2021 में Mamata Banerjee ने पैर में फ्रैक्चर होने का 'झूठा दावा' किया था। मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने बांगुड़ इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज की 11 मार्च 2021 की एक मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करते हुए कहा कि उस समय कराई गई जांच में चोट या फ्रैक्चर का कोई संकेत नहीं मिला था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस झूठे प्रचार के जरिए उस समय पूरे नंदीग्राम की जनता को अपमानित किया गया था। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि राज्य सरकार इस 'झूठे प्रचार' की जांच कराएगी और उपचुनाव संपन्न होने के बाद इस मामले में आगे की कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि 2021 के चुनाव में Mamata Banerjee ने साजिश का आरोप लगाते हुए व्हीलचेयर पर प्रचार किया था, जबकि उस चुनाव में Suvendu Adhikari ने उन्हें नंदीग्राम सीट से पराजित किया था।

Post a Comment

0 Comments