कुल्टी :- कुल्टी अंतर्गत नियामतपुर स्थित एक बहुमंजिला आवासीय परिसर में रविवार तड़के अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से अपार्टमेंट के बेसमेंट की पार्किंग में खड़ी 6 बाइक और एक कार जलकर राख हो गई। नियामतपुर पुलिस फाड़ी के ठीक पीछे बने इस आवास के बेसमेंट से अचानक धुएं का गुबार उठते देख निवासियों में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि आग की समय रहते पहचान हो जाने से सभी निवासी सुरक्षित बाहर निकल आए और एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि अपार्टमेंट के बेसमेंट की पार्किंग में आग कैसे लगी इसके सटीक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। दमकल विभाग और पुलिस ने इस अग्निकांड की जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह तड़के बेसमेंट से तेज धुआं और आग की लपटें उठती दिखीं। देखते ही देखते आग ने पार्किंग क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से पार्किंग में खड़ी 5 बाइक और एक मारुति कार पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जबकि बेसमेंट में खड़ी कुछ अन्य कारों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। पूरे बेसमेंट में गाढ़ा धुआं भर गया। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।





0 Comments