आसानसोल :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के शोर के बीच आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक तनाव गहरा गया है। यहाँ AIMIM (एआईएमआईएम) ने प्रशासन पर उनकी चुनावी गतिविधियों में बाधा डालने का गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल, आज यानी मंगलवार को आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से AIMIM प्रत्याशी दानिश अजीज के समर्थन में पार्टी सुप्रीमो Asaduddin Owaisi (असदुद्दीन ओवैसी) की जनसभा होनी थी। पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार, सभा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। मंच भी बना लिया गया था और कार्यकर्ताओं के सभा स्थल पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। लेकिन ऐन वक्त पर उन्हें प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दी गई। जनसभा रद्द होने से नाराज कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भारी आक्रोश के साथ मायूसी देखी गई।
इस मुद्दे पर पत्रकारों से बात करते हुए प्रत्याशी दानिश अजीज ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह जानबूझकर उनकी पार्टी को रोकने की एक साजिश है। दानिश अजीज ने प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में एक राजनीतिक दल को अपनी बात रखने से रोकना अन्यायपूर्ण है। इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है।



0 Comments