रानीगंज: रानीगंज मारवाड़ी समाज की अन्य एक प्रतिष्ठित संस्था श्री महावीर व्यायाम समिति के कार्यकारिणी का चुनाव टल गया। आगामी 7 मई को चुनाव के लिए मतदान डालने थे किन्तु अत्याधिक उम्मीदवार नहीं होने के कारण चुनाव खुद-ब-खुद टल गया। श्री महावीर व्यायाम समिति के कार्यकारिणी समिति के 17 सीटों के लिए 7 मई को मतदान का दिन तय किया गया था। परन्तु नामांकन पत्रों भरने की अंतिम तिथि के बाद जो स्थिति सामने आयी, यह बेहद चौंकाने वाले थे। क्योंकि 17 सीटों के लिए केवल 14 उम्मीदवारों ने ही अपना नामांकन भरा। जबकि 31 उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म उठाया था। इनमें 1 उम्मीदवार का नामांकन तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया। यानी श्री महावीर व्यायाम समिति के कार्यकारिणी समिति के 17 सीटों के लिए केवल 13 उम्मीदवार ही मैदान में डटे रहे। अब देखना यह है कि 15 अप्रैल को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है। अगर इसमें से भी किसी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया तो इसकी संख्या और कम सकती है। परन्तु एक बात तय है कि श्री महावीर व्यायाम समिति के कार्यकारिणी समिति का चुनाव इसलिए टल गया, क्योंकि केवल 13 उम्मीदवार में ही चुनावी मैदान में डटे रहे। ये सारे उम्मीदवार निर्विरोध कार्यकारिणी समिति में निर्वाचित होंगे। मारवाड़ी समाज के कुछ सदस्यों का कहना है कि रानीगंज की एक बेहत्तम संस्था में इस तरह की अवस्था बेहद चिंताजनक है। पिछले तीन दशक में शायद यह मारवाड़ी समाज की संस्थाओं में पहला मौका है जब चुनाव इसलिए टल गया, क्योंकि सीटों से कम उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भरा। इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन महेश कुमार खेड़िया, को-चेयरमैन सुमित क्याल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया सभी नियमों को मानकर की जा रही है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है, इसके पश्चात 16 मई को कार्यकारिणी समिति के निर्विरोध निर्वाचित हुए सदस्यों की पूर्ण तालिका प्रकाशित कर दी जाएगी और प्रकाशित होने के 10 दिनों के अंदर नई कमेटी का गठन कर लिया जाएगा। निर्विरोध निर्वाचित होकर आए सदस्य इस बात का निर्णय लेंगे कि बाकी के शुन्य पड़े कार्यकारिणी के सदस्य पद पर किसे मनोनित किया जाए। यानी कप्ट सदस्यों को लेकर कुल 8 नई सदस्यों का चयन निर्विरोध निर्वाचित होकर आए सदस्य तय करेंगे। निर्विरोध निर्वाचित हुए सदस्यों के नाम अनिल लोहारुवाला, अनिल कुमार टोडानी, अनुराग खेतान, विमल कुमार लोहिया, डिंपल अग्रवाल, जयप्रकाश मुरारका, मनोज कुमार सिंघानिया, पवन कुमार पुरोहित, प्रमोद सतनालिका, राजीव बाजोरिया, रवि शंकर शर्मा, संजय कुमार खेतान एवं विकास शर्मा है।
0 Comments