Matrishakti Bhorosa Card : BJP का सभी महिलाओं को 3000 रुपये देने का वादा, TMC की चुनाव आयोग से शिकायत

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर BJP ने महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए बड़ा दांव चला है। बुधवार को कोलकाता में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुभेंदु अधिकारी और रूपा गांगुली की उपस्थिति में 'मातृशक्ति भरोसा' कार्ड (Matrishakti Bhorosa Card) का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है, तो 'अन्नपूर्णा भंडार' योजना के तहत राज्य की सभी महिलाओं को प्रतिमाह 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। स्मृति ईरानी ने उन संशयों को भी दूर किया जिनमें यह कहा जा रहा था कि यह लाभ केवल निम्न आय वर्ग की महिलाओं को मिलेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह भाजपा का संकल्प है और इसमें किसी भी आधार पर भेदभाव नहीं किया जाएगा।


इसी अभियान के तहत राज्य के विभिन्न हिस्सों बांग्ला नववर्ष के अवसर पर BJP महिला मोर्चा की सदस्यों ने घर-घर जाकर महिलाओं के नाम और विवरण दर्ज कर यह कार्ड वितरित किए है। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के इस कदम पर कड़ी आपत्ति जताई है। TMC ने इसे महिला मतदाताओं को प्रलोभन देने की कोशिश और आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए चुनाव आयोग से इसकी लिखित शिकायत की है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 'लक्ष्मी भंडार' के जवाब में भाजपा का Matrishakti Bhorosa Card यह कार्ड चुनावी नतीजों को प्रभावित करने में अहम भूमिका निभा सकता है। अब जनता इस वादे पर कितना भरोसा करती है, यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

Post a Comment

0 Comments