रायगंज :-पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उतरे Congress के पूर्व अध्यक्ष Rahul Gandhi ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ही कतार में खड़ा करते हुए उन पर जमकर निशाना साधा। रायगंज में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए Rahul Gandhi ने आरोप लगाया कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ही परोक्ष रूप से भाजपा को फायदा पहुँचा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा विरोधियों के वोट काटकर चुनाव जीतती है और बंगाल में यह काम TMC कर रही है।
Rahul Gandhi ने राज्य की आर्थिक स्थिति और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि जहाँ नरेंद्र मोदी ने देश के उद्योगों को नुकसान पहुँचाया, वहीं ममता बनर्जी ने बंगाल के उद्योगों को नष्ट कर दिया है। उन्होंने सारदा और रोजवैली जैसे घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में TMC किसी से पीछे नहीं है। साथ ही, उन्होंने आरजी कर मामले का उल्लेख करते हुए राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और गुंडागर्दी पर भी गंभीर सवाल उठाए। Rahul Gandhi ने तंज कसते हुए कहा कि बंगाल पहले उद्योगों का केंद्र था, लेकिन वामपंथियों और फिर ममता जी ने इसे बेरोजगारी के केंद्र में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हम हिंसा और अपराध की बात करते हैं, तो हमें आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए दुष्कर्म और हत्या मामले की भी बात करनी होगी। आज बंगाल में TMC के गुंडे जो करना चाहते हैं, वो करते हैं। कांग्रेस के नेताओं को मारते हैं। हमारे नेता तपन कुंडू की हत्या कर दी गई। BJP और TMC के नेता हिंसा का प्रयोग करते हैं, लेकिन कांग्रेस हिंसा के खिलाफ है।



0 Comments