बाराबनी में TMC प्रत्याशी विधान उपाध्याय के समर्थन में MP शताब्दी राय का मेगा रोड शो


आसनसोल :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान को धार देते हुए गुरुवार को बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। बाराबनी से पार्टी के उम्मीदवार विधान उपाध्याय के समर्थन में मशहूर अभिनेत्री और सांसद शताब्दी राय ने विशाल रोड शो किया। सालानपुर ब्लॉक के पर्वतपुर मोड़ से शुरू हुए इस रोड शो में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी हुजूम देखने को मिला, जिससे पूरा इलाका तृणमूल कांग्रेस के झंडों से पट गया।


खुली जीप पर सवार होकर निकलीं सांसद शताब्दी राय का स्वागत स्थानीय लोगों ने फूलों और मालाओं से किया। फिल्म जगत और राजनीति का जाना-माना चेहरा होने के कारण उनकी एक झलक पाने के लिए सड़कों के दोनों ओर लोगों की भीड़ लगी रहीं। रूपनारायणपुर तक निकले इस रोड शो के दौरान शताब्दी राय ने हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया और विधान उपाध्याय को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments