नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में अंडाल से 2 युवक गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी


अंडाल :- अंडाल थाना क्षेत्र से एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस घिनौने अपराध के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की माँ द्वारा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनकी नाबालिग बेटी घर के बाहर खड़ी थी। उसी दौरान दोनों आरोपी वहाँ आए और उसे जान से मारने की धमकी देकर जबरन एक सुनसान जगह पर ले गए। वहाँ दोनों ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की और उसे बदहवास हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। इस दर्दनाक घटना के बाद पीड़िता के परिजन तुरंत अंडाल थाने की बनबहाल पुलिस चौकी पहुँचे और न्याय की गुहार लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सोमवार शाम को ही छापेमारी कर दोनों नामजद आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान सूरज बाउरी और विशाल डोम के रूप में हुई है, जो अंडाल थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को (दुर्गापुर महकमा अदालत) में पेश किया।

Post a Comment

0 Comments