कोलकाता :- पश्चिम बंगाल सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर घोषित सरकारी छुट्टियों में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी एक नई अधिसूचना के अनुसार, अब आगामी 28 मई, 2026 (गुरुवार) को ईद-उल-जुहा के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस नए आदेश के तहत पूर्व में घोषित छुट्टियों को संशोधित कर दिया गया है। पहले सरकार की तरफ से 26 मई (मंगलवार) को 'बकरीद से एक दिन पहले' और 27 मई (बुधवार) को 'बकरीद' के अवसर पर दो दिनों के अवकाश की घोषणा की गई थी, जिसे अब तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि बदले हुए नियमों के अनुसार अब 26 मई (मंगलवार) और 27 मई (बुधवार) को सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा और ये कार्य दिवस (वर्किंग डेज) माने जाएंगे। वहीं, 28 मई को पूरे राज्य में त्योहार की छुट्टी रहेगी।
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि बदले हुए नियमों के आधार पर 26 मई (मंगलवार) और 27 मई (बुधवार) को सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और अन्य प्रतिष्ठान सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और इनमें सामान्य रूप से कामकाज होगा। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी. के. मिश्रा द्वारा जारी इस आदेश की कॉपियां सभी संबंधित विभागों, जिलाधिकारियों और कोषागारों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।


0 Comments