कोलकाता :- शनिवार को CID के अधिकारी तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी के हरीश मुखर्जी रोड स्थित आवास 'शांतिनिकेतन' पहुंचे। उस वक्त अभिषेक वहां मौजूद नहीं थे, वे कुणाल घोष के घर चुनाव बाद हुई हिंसा में मारे गए कार्यकर्ता के परिवार से मिल रहे थे। बाद में कालीघाट स्थित आवास पर लौटकर अभिषेक ने स्पष्ट किया कि वे शांतिनिकेतन में नहीं रहते, CID को उनसे मिलना है तो कालीघाट आना होगा। इसके कुछ ही देर बाद CID की टीम कालीघाट पहुंच गई। अभिषेक ने नीचे आकर CID अधिकारियों से मुलाकात की और उनका नोटिस स्वीकार किया। सूत्रों के अनुसार, CID ने उन्हें सोमवार को भवानी भवन तलब किया है। नोटिस लेने के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मैंने नोटिस ले लिया है, इस पर वकीलों से सलाह लूंगा। जांच में सहयोग के लिए जहां बुलाया जाएगा, मैं जाऊंगा, मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। पहले भी ED और CBI की जांच में मैंने सहयोग किया है, मैं लड़ाई के मैदान से पीछे नहीं हटूंगा।" उन्होंने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध और सत्ता का दुरुपयोग करार दिया।


0 Comments