अंडाल: पश्चिम बंगाल में आयी सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी सरकार ने पुलिस को फ्री हैण्ड दे रखी है। पुलिस-प्रशासन को मिली फ्री हैण्ड का नजारा चारो तरफ देखने को मिल रहा है। जबरन वसूली, मारपीट, राजनीतिक हिंसा, डराने-धमकाने जैसी घटनाओं में नामजद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर रही है और इनमें अधिकतर नाम तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं कर्मियों का ही सामने आ रहा है। पश्चिम बर्दवान जिले के Andal Block में अब तक 5 लोगों को इन मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनमें 3 तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाते है। इनमें एक अंडाल ब्लाॅक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष एवं जिला परिषद के मेंटर कंचन मित्रा, छोरा ग्राम पंचायत के प्रधान रामचरित पासवान एवं परासकोल कोलियरी में श्रमिक यूनियन KKSC के शाखा सचिव रामजीवन विश्वकर्मा शामिल है। इसके अलावा पुलिस ने Andal Block के ही मुन्ना पासवान एवं मोज्जामिल हुसैन को गिरफ्तार किया है। कंचन मित्रा को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को छोरा ग्राम पंचायत के प्रधान एवं इलाके के कद्दावर तृणमूल कांग्रेस नेता रामचरित पासवान को गिरफ्तार किया गया। रामचरित पासवान पर जबरन वसूली, मारपीट एवं राजनीतिक हिंसा का आरोप लगाया गया है। परासकोल के निवासी राजीव कुमार यादव ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। रामचरित पासवान पर वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राजनीतिक हिंसा को अंजाम देने का आरोप है। इस राजनीतिक हिंसा में बराबर के आरोपी बनाए गए है बीर बहादुर सिंह समेत अन्य 5। अंडाल पुलिस इन सभी नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है।
0 Comments