रानीगंज (राम बाबू यादव) :- पश्चिम बर्दवान जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह से ही लोकतंत्र का महापर्व भारी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। चुनाव आयोग द्वारा सुबह 9:00 बजे तक जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, जिले का कुल औसत मतदान प्रतिशत लगभग 19.00% रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच मतदाता लंबी कतारों में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
रानीगंज में सबसे ज्यादा वोटिंग
जिले की 9 सीटों में से रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं का सबसे अधिक रुझान देखने को मिला है। यहां सुबह 9:00 बजे तक सबसे ज्यादा 19.76% मतदान दर्ज किया गया है। मतदान की गति के मामले में बाराबनी (19.51%) और जामुड़िया (19.36%) भी काफी करीब रहे हैं।
दुर्गापुर पूर्व में सबसे कम मतदान
वहीं, शुरुआती घंटों में दुर्गापुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में मतदान की रफ्तार सबसे कम रही है, जहाँ 18.32% वोटिंग दर्ज की गई। इसके अलावा आसनसोल उत्तर में भी मतदान का प्रतिशत (18.47%) अन्य क्षेत्रों की तुलना में थोड़ा कम रहा है। प्रशासन को उम्मीद है कि जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, इन क्षेत्रों में भी मतदान के आंकड़ों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।



0 Comments