कोलकाता :- पश्चिम बंगाल के कल्याणी में तीन जिलों—उत्तर 24 परगना, नादिया और हुगली को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में चल रही 'लक्ष्मी भंडार' योजना का विलय नई 'अन्नपूर्णा योजना' में किया जाएगा, जिसके तहत लाभार्थियों को प्रतिमाह 3 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस योजना के लिए आवेदन फॉर्म बुधवार शाम को नवान्न (राज्य सचिवालय) से सभी की उपस्थिति में जारी कर दिया जाएगा। फॉर्म ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से भरे जा सकेंगे और जैसे-जैसे नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी, लाभार्थियों के खातों में राशि आनी शुरू हो जाएगी।
उन्होंने आश्वस्त किया कि जब तक 'स्वास्थ्य साथी' योजना पूरी तरह से केंद्र की 'आयुष्मान भारत' में परिवर्तित नहीं हो जाती और 'लक्ष्मी भंडार' का विलय 'अन्नपूर्णा योजना' में नहीं हो जाता, तब तक पुरानी योजनाएं निरंतर चलती रहेंगी। इसके अलावा, जनता की शिकायतों के निवारण के लिए चल रहे 'मुख्यमंत्री के बोलो' कार्यक्रम को अगले सप्ताह से बंद कर उसकी जगह 'आपकी सरकार से कहें' (आपनार सरकारके बलुन) नाम से नया मंच शुरू किया जाएगा, जिसका नामकरण भाजपा नेता शमिक भट्टाचार्य ने किया है।


0 Comments