BJP सरकार ने Ex. CM Mamta Banerjee के अलावा सभी की VIP सुरक्षा हटायी


 कोलकाता:  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 में राज्य में आयी सत्ता परिवर्तन के बाद BJP सरकार तृणमूल कांग्रेस नेताओं की VIP सुरक्षा पर पुर्नविचार करते हुए इसपर जमकर बदलाव किया है। केवलमात्र TMC सुप्रीमो एवं पूर्व CM Mamta Banerjee की सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बाकी सभी TMC के नेताओं की VIP सुरक्षा हटा ली गयी है। यह निर्णय VIP सुरक्षा रिव्यू के बाद लिया गया है। इनमें TMC के राष्ट्रीय महासचिव एवं MP Abhishek Banerjee भी शामिल है। MP Abhishek Banerjee की Z+ कैटेगरी की सुरक्षा व्यवस्था और पायलट कार को हटा लिया गया है। केवलमात्र एक सांसद के रुप में जितनी सुविधा मिलनी चाहिए, उतनी ही दी जा रही है। अभिषेक बनर्जी के आवास से भी पुलिसिया सुरक्षा हटा ली गयी है। इस तालिका में तृणमूल कांग्रेस के और कई वरिष्ठ नेता एवं सांसद शामिल है। इनमें सांसद कल्याण बनर्जी, राज्यसभा सांसद एवं पूर्व डीजी राजीव कुमार, पूर्व मंत्री अरुप विश्वास, विधायक कुणाल घोष की सुरक्षा व्यवस्था की रिव्यू कर जो उचित सुरक्षा ही मुहैया करायी जाएगी, अतिरिक्त कोई सुरक्षा नहीं दी जाएगी। इस तालिका में पूर्व डीजीपी मनोज मालविया, पूर्व एक्टिंग डीजीपी पीयूष पाण्डेय शामिल है। पीयूष पाण्डेय को केवलमात्र उनके वर्तमान पद के अनुसार सुरक्षा दी जाएगी। राज्य की बीजेपी सरकार ने यह स्पष्ठ संकेत दे दिए है कि जरुरत से ज्यादा किसी को भी सुरक्षा दी जाएगी।


Post a Comment

0 Comments