आसनसोल: आखिरकार आसनसोल नगर निगम से हटा पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर। आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय के चेम्बर से भी पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर को हटा दिया गया और पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी की तस्वीर के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रपति द्रौपद्री मूर्मू की तस्वीर लगायी गयी। पश्चिम बंगाल में आयी सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी युवा मोर्चा के नेता एवं कुल्टी के विधायक डाॅ.अजय पोद्दार के पुत्र केशव पोद्दार ने यह यह सवाल उठाया था कि राज्य के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी है तो फिर सरकारी प्रतिष्ठान आसनसोल नगर निगम में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर क्यो लगी रहेगी। इस बात को लेकर काफी विवाद भी हुआ किन्तु मंगलवार को आसनसोल निगम के मेयर विधान उपाध्याय के चेम्बर से पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर की जगह न केवल मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी का बल्कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की तस्वीरे लगी हुई दिखी। आसनसोल नगर निगम के बोर्ड पर तृणमूल कांग्रेस का कब्जा है और निगम में प्रमुख विपक्ष दल बीजेपी है।
इसदिन बीजेपी के कर्मी एवं समर्थकों ने नागरिक परिसेवा की मांग एवं विभिन्न परियोजनाओं में हुए घोटाले का मुद्दा लेकर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय के चेम्बर में पहुंचे और मेयर विधान उपाध्याय के उपस्थिति में ही पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर हटाकर राष्ट्रपति द्रौपद्री मूर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी की तस्वीर लगा दी। तस्वीर लगाने के दौरान भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इसदिन आसनसोल नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों से आए बीजेपी के कर्मी एवं समर्थकों ने अपने भावनाओं का सम्मान देते हुए स्वंय ही ये तस्वीरे लगा दी। इस बारे में आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने कुछ भी कहने से कतराते रहे। कहा- जो कुछ भी हुआ वह सब आपके सामने ही हुआ है। कुछ और पूछना है तो उन्हीं लोगो से जाकर पूछे लीजिए। इसी अंदाज में मेयर विधान उपाध्याय ने अपनी नाराजगी जतायी।
0 Comments