भारत-बंग्लादेश बॉर्डर पर बाड़ लगाने के लिए CM Suvendu Adhikari ने BSF को सौंपी जमीन


कोलकाता :- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सीमा सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए 27 किलोमीटर जमीन सीमा सुरक्षा बल (BSF) को सौंपने की घोषणा की है। बीएसएफ अधिकारियों की मौजूदगी में मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले साल ही अवैध घुसपैठियों को सीधे बीएसएफ को सौंपने का निर्देश दिया था, लेकिन पिछली सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति के कारण इस महत्वपूर्ण कानून को लागू नहीं किया। उन्होंने बताया कि भारत की 4,000 किलोमीटर लंबी सीमा में से 2,200 किलोमीटर हिस्सा पश्चिम बंगाल में है। इसमें से 1,600 किलोमीटर पर बाड़ लग चुकी है, जबकि 600 किलोमीटर का काम अधूरा था। पिछली सरकार ने राजनीतिक कारणों से आवश्यक 555 किलोमीटर जमीन देने से इनकार कर दिया, जिससे देश की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में देशभक्त सरकार के आते ही महज 2 सप्ताह के भीतर अधिकारियों ने जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य की जनता और कुशल अधिकारी जल्द ही इस काम को पूरा कर सीमा को पूरी तरह सुरक्षित करेंगे।

Post a Comment

0 Comments