मायापुर :- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद शुभेंदु अधिकारी आज पहली बार नदिया जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल मायापुर पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके इस पहले दौरे को लेकर पूरे इस्कॉन परिसर में भारी उत्साह देखा गया। सुबह करीब 11:00 बजे हेलीपैड पर उतरने के बाद जिला प्रशासन और इस्कॉन के वरिष्ठ संतों ने शंखध्वनि के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे इस्कॉन की विश्वप्रसिद्ध गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन परंपरा के अनुसार गौ माता की विशेष पूजा-अर्चना की और अपने हाथों से उन्हें चारा खिलाया।
मुख्यमंत्री के इस हाई-प्रोफाइल दौरे के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को अभेद्य सुरक्षा घेरे में तब्दील कर दिया गया था। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सत्ता संभालने के महज 24 दिनों के भीतर और आगामी नगर पालिका चुनावों से ठीक पहले मुख्यमंत्री का यह मायापुर दौरा राज्य की राजनीति और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण संकेत है।



0 Comments