फिल्म 'Don' की गीत पर विजय जुलूस में जमकर नाचे-झूमे BJP MLA Partho Ghosh

रानीगंज: रानीगंज विधानसभा केन्द्र में पहली बार BJP की जीत हुयी है। 4 May के चुनाव नतीजे निकलने के बाद से ही रानीगंज शहर मंडल के बीजेपी कर्मी-समर्थक इस ऐतिहासिक जीत की खुशी मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए। 14 May को विधानसभा के स्पीकर रथीन्द्रनाथ बोस ने रानीगंज के नवनिर्वाचित विधायक पार्थ घोष को शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण के पश्चात शनिवार 16 मई को पार्थ घोष अपने विधानसभा केन्द्र रानीगंज पहुंचे। रानीगंज शहर के प्रवेश द्वार पंजाबी मोड़ से ही ढोल-नगाड़ों के साथ अपने विधायक पार्थ घोष का बीजेपी के कर्मी एवं समर्थकों ने स्वागत किया। पंजाबी मोड़ से विजय जुलूस निकलकर रानीगंज शहर की प्ररिक्रमा की। इस दौरान शहर मंडल के अध्यक्ष शमशेर सिंह, दिनेष सोनी, अजित केसरी समेत तमाम बीजेपी के कर्मी-समर्थक उपस्थित थे। रानीगंज शहरवासियों के प्रति अपनी जीत के लिए कृतज्ञता व्यक्त हेतु विजय जुलूस में उपस्थित हुए पार्थ घोष ने सभी का हाथ हिलाकर-हाथ जोड़कर अभिवादन किया। विजय जुलूस में एक ओर जहां डीजे बज रहे थे, वहीं दूसरी ओर बीजेपी के कर्मी एवं समर्थक केसरिया लड्डू एवं पानी पिलाकर धन्यवाद ज्ञापन दे रहे थे। समुचे शहर की परिक्रमा करने के दौरान पार्थ घोष से बीजेपी कर्मी एंव समर्थकों ने नाचने का अनुरोध किया। उस वक्त डीजे में फिल्म डाॅन का साॅग बज रहा था। 1978 के 12 मई रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म डॉन का टायटल सांग था-‘‘आरे दीवानों, मुझे पहचानो, कहां से आया मैं हूं कौन’‘ इस साॅग पर पार्थ घोष ने जमकर झूमे-नाचे। ठीक उसी अंदाज में जिस अंदाज में अमिताभ बच्चन ने इस साॅग पर अपनी भूमिका अदा की थी। विधायक पार्थ घोष को इस तरह मन खोलकर नाचते-झूमते देख बीजेपी के कर्मी एवं समर्थकों ने भी उनके साथ विजय जुलूस में साथ देते नजर आए। तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बीजेपी के कर्मी-समर्थक भी डाॅन की साॅग में नाचने लगे। विधायक ने अपनी नृत्य से सभी का दिल जीत लिया। रानीगंज शहर ही नहीं उनके इस जबरदस्त नाचने-झूमने की चर्चा आसपास के क्षेत्रों में भी चल रही है। सभी के मोबाइल में लोग इस नाच को देखकर आनंदित हो रहे है कि कितनी सादगी से रानीगंज के नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक ने दिल खोल नाचा।

Post a Comment

0 Comments