Durgapur में गुरुवार को 5 जिलों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ CM Suvendu Adhikari की हाई प्रोफाइल बैठक

दुर्गापुर :- दुर्गापुर में गुरुवार को एक बेहद महत्वपूर्ण और हाईवोल्टेज प्रशासनिक बैठक होने जा रही है। इस बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari रारबंग क्षेत्र के पांच जिलों के जनप्रतिनिधियों सहित पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ सीधा संवाद करेंगे। दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित सृजनी ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाली इस भव्य बैठक में पूर्व बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, बांकुड़ा, पुरुलिया और बीरभूम जिले के प्रतिनिधि मुख्य रूप से शामिल होंगे।


प्रशासनिक स्तर पर इस बैठक को बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि इसमें एक तरफ जहां जिला शासक (डीएम) से लेकर बीडीओ मौजूद रहेंगे, वहीं दूसरी तरफ पुलिस कमिश्नर (सीपी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) से लेकर थानों के ओसी और आईसी तक शामिल होंगे। इसके अलावा इन पांचों जिलों के सभी विधायकों और कुछ सांसदों के भी इस बैठक में उपस्थित रहने की संभावना है। इस अहम बैठक के जरिए मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari प्रशासन के हर स्तर पर अपनी सरकार का स्पष्ट संदेश पहुंचाएंगे और साथ ही भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली व प्राथमिकताओं को लेकर अधिकारियों को कड़े व सुस्पष्ट निर्देश देंगे। इस हाईवोल्टेज बैठक को लेकर दुर्गापुर के सृजनी ऑडिटोरियम में तैयारियां अंतिम दौर में हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। पश्चिम बर्दवान के जिला शासक ने खुद इस प्रशासनिक तैयारी को लेकर एक समीक्षा बैठक की है।

Post a Comment

0 Comments