दुर्गापुर :- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक के सिलसिले में गुरुवार को दुर्गापुर पहुंचे। वह हवाई मार्ग से अंडाल के काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट पर उतरे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग द्वारा सीधे दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर स्थित सृजनी प्रेक्षागृह के लिए रवाना हुए। इस उच्च स्तरीय बैठक में वे पांच जिलों के आला प्रशासनिक अधिकारियों और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण दौरे और वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए पूरे दुर्गापुर शहर और कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा के बेहद कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


0 Comments