पांडेश्वर (राम बाबू यादव) :- दूर्गापुर के लाउदोहा फरीदपुर थाने की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन INTTUC के ब्लॉक अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद दुर्गापुर फरीदपुर अंतर्गत लाउदोहा इलाके में भारी सनसनी फैल गई है। गिरफ्तार किए गए नेता की पहचान फरीदपुर ब्लॉक के रांगामाटी क्षेत्र के निवासी शेख वासरुल के रूप में हुई है।जबरन वसूली और आतंक फैलाने के आरोप में तृणमूल के श्रमिक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष शेख वाशरुल को लाउदोहा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उन्हें दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शेख वासरुल के खिलाफ लंबे समय से कई गंभीर शिकायतें मिल रही थीं। उन पर आरोप है कि इलाके से मोटी रकम वसूली और इलाके में अपना दबदबा कायम रखने के लिए लोगों को डरा-धमकाकर आतंक का माहौल पैदा किया। इसके अलावा हालिया विधानसभा चुनाव के दौरान भी मतदाताओं को प्रभावित करने, उन पर मानसिक दबाव बनाने और राजनीतिक तनाव पैदा करने जैसे कई आरोप उन पर लगे थे।
राज्य में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से ही विभिन्न जिलों में तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस की कड़ाई और धरपकड़ का अभियान काफी तेज हो गया है। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए दुर्गापुर फरीदपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार देर रात शेख वासरुल के ठिकाने पर छापेमारी कर उन्हें दबोच लिया। शुक्रवार को आरोपी नेता को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया। हालांकि, शेख वासरुल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस वैन में अदालत ले जाते समय उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्हें नहीं पता कि पुलिस ने उन्हें क्यों पकड़ा है और वे किसी भी गलत काम में शामिल नहीं हैं।



0 Comments